Kanda 18 • Sukta 4
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 18 • Sukta 4
आ रो॑हत॒जनि॑त्रीं जातवेदसः पितृ॒याणैः॒ सं व॒ आ रो॑हयामि । अवा॑ड्ढ॒व्येषि॒तो ह॑व्यवा॒हई॑जा॒नं यु॒क्ताः सु॒कृतां॑ धत्त लो॒के ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नियो! तुम अपनी उत्पन्न करने वाली के पास पहुंचो. मैं तुम्हें पितृयान मार्गो से वहां भलीभांति पहुंचाता हूं. हव्यों के वाहक अग्नि हव्यों को वहन करते हैं. हे अग्नियो! तुम मिल कर यज्ञकर्ताओं को श्रेष्ठ कर्म करने वालों के लोकों में पहुंचाओ. (१)
EN English Translation
O agni! You reach out to your creator. I take you there well through pitrayana routes. The carriers of the havyas carry the agni havyas. O agni! Together, bring the yajnayas to the worlds of those who do the best deeds. (1)
दे॒वाय॒ज्ञमृ॒तवः॑ कल्पयन्ति ह॒विः पु॑रो॒डाशं॑ स्रु॒चो य॑ज्ञायु॒धानि॑ । तेभि॒र्याहि॑ प॒थिभि॑र्देव॒यानै॒र्यैरी॑जा॒नाः स्व॒र्गं य॑न्ति लो॒कम् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
देवगण और वसंत आदि ऋतुएं अनेक प्रकार के यज्ञों की रचना करते हैं. इस यज्ञ में डालने के लिए घृत आदि से बनाए हुए पदार्थों को अग्ने में डालने के लिए चमचे की आकृति के अनेक पात्र बनाते हैं. हे मनुष्य! उन देवयान मार्गो अर्थात् यज्ञ करने की विधियों से तू नित्य प्रति यज्ञ कर. इन देवयान मार्गो से यज्ञ करने वाले जन स्वर्गलोक जाते हैं. (२)
EN English Translation
The seasons of devgan and spring etc. create many types of yagyas. To put in this yajna, many characters of the shape of a spoon are made to put the substances made from ghee etc. in the agni. O man! With those Devayana paths, that is, by the methods of performing yajna, you should always perform yajna. People who perform yajna through these Devayan routes go to heaven. (2)
ऋ॒तस्य॒पन्था॒मनु॑ पश्य सा॒ध्वङ्गि॑रसः सु॒कृतो॒ येन॒ यन्ति॑ । तेभि॒र्याहि॑ प॒थिभिः॑स्व॒र्गं यत्रा॑दि॒त्या मधु॑ भ॒क्षय॑न्ति तृ॒तीये॒ नाके॒ अधि॒ वि श्र॑यस्व ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे प्रेत! तू सत्य के कारण रूप मार्गो को भलीभांति जानता हुआ महर्षि अंगिरस आदि के स्वर्ग को जा, जिस मार्ग में अदिति के पुत्र देवगण अमृत का सेवन करते हैं. तू उस तीसरे स्वर्ग में निवास कर. (३)
EN English Translation
O ghost! You know the forms well because of the truth and go to the heaven of Maharishi Angiras etc., in which Aditi's sons eat nectar. Dwell in that third heaven. (3)
त्रयः॑ सुप॒र्णाउप॑रस्य मा॒यू नाक॑स्य पृ॒ष्ठे अधि॑ वि॒ष्टपि॑ श्रि॒ताः । स्व॑र्गा लो॒काअ॒मृते॑न वि॒ष्ठा इष॒मूर्जं॒ यज॑मानाय दुह्राम् ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
अग्नि, वायु और सूर्य उत्तम विधि से गमन करने वाले हैं. वायु तथा पर्जन्य मेघ के समान शब्द करते हैं. ये सभी स्वर्गलोक से ऊपर विष्टप में निवास करते हैं. अपने कर्मो से प्राप्त होने वाला यह स्वर्गलोक अमृत से संपन्न है. यह स्वर्ग यज्ञ कर्म का अनुष्ठान करने वाले प्रेत को मनचाहा अन्न तथा रस देने वाला है. (४)
EN English Translation
Agni, air and sun are going to move in the best way. Air and parajanya do the same terms as cloud. All of them reside in Vishtapa above heaven. This heaven, which is obtained from its deeds, is endowed with nectar. This heaven is going to give the desired food and juice to the ghost who performs the ritual of yajna karma. (4)
जु॒हूर्दा॑धार॒द्यामु॑प॒भृद॒न्तरि॑क्षं ध्रु॒वा दा॑धार पृथि॒वीं प्र॑ति॒ष्ठाम् । प्रती॒मांलो॒का घृ॒तपृ॑ष्ठाः स्व॒र्गाः कामं॑कामं॒ यज॑मानाय दुह्राम् ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
होम के पात्र जुहू ने आकाश को पुष्ट किया, उपभूत नाम के यज्ञपात ने अंतरिक्ष को धारण किया तथा खुवा नाम के यज्ञ पात्र ने पृथ्वी का पालन किया. यह सुवा पात्र पृथ्वी का ध्यान करते हुए ऊपर स्थित स्वर्गलोक में यजमान को मनचाहा फल प्रदान करे. (५)
EN English Translation
The character of the home, Juhu, strengthened the sky, the yajnapat named Upbhuta took up the space and the sacrificial character named Khuva followed the earth. This suva vessel should pay attention to the earth and provide the desired fruit to the host in heaven located above. (5)
ध्रुव॒ आ रो॑हपृथि॒वीं वि॒श्वभो॑जसम॒न्तरि॑क्षमुप॒भृदा क्र॑मस्व । जुहु॒ द्यां ग॑च्छ॒ यज॑मानेनसा॒कं स्रु॒वेण॑ व॒त्सेन॒ दिशः॒ प्रपी॑नाः॒ सर्वा॑ धु॒क्ष्वाहृ॑णीयमानः ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे खुवा नामक चम्मच! तू पृथ्वी पर आरोहण कर और यजमान भी पृथ्वी पर प्रतिष्ठित रहे. हे उपभृत नाम के पात्र! तू अंतरिक्ष पर आरोहण कर. हे जुहू नामक पात्र! तू यजमान के साथ द्युलोक अर्थात् स्वर्ग को गमन कर तथा सभी दिशाओं से मनचाहे फलों का दोहन कर. (६)
EN English Translation
O spoon called khuva! You ascend to the earth, and the host may also be distinguished on the earth. O characters named Ayavrit! You climb on space. O character called Juhu! You go to Dyulok i.e. heaven with the host and exploit the desired fruits from all directions. (6)
ती॒र्थैस्त॑रन्तिप्र॒वतो॑ म॒हीरिति॑ यज्ञ॒कृतः॑ सु॒कृतो॒ येन॒ यन्ति॑ । अत्रा॑दधु॒र्यज॑मानायलो॒कं दिशो॑ भू॒तानि॒ यदक॑ल्पयन्त ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
लोग तीर्थो तथा यज्ञादि कर्मो के द्वारा बड़ीबड़ी विपत्तियों से पार हो जाते हैं. इस प्रकार विचार करने वाले तथा यज्ञ कर्म करते हुए पुरुष जिस मार्ग से स्वर्ग को जाते हैं, उस मार्ग को खोजते हुए यज्ञ कर्ता इस यजमान के लिए वह मार्ग खोलें. (७)
EN English Translation
People overcome great calamities through pilgrimages and sacrifices. In this way, those who think and do yajna karma, while searching for the path through which men go to heaven, the yajna karta should open that path for this host. (7)
अङ्गि॑रसा॒मय॑नं॒पूर्वो॑ अ॒ग्निरा॑दि॒त्याना॒मय॑नं॒ गार्ह॑पत्यो॒ दक्षि॑णाना॒मय॑नं दक्षिणा॒ग्निः । म॑हि॒मान॑म॒ग्नेर्विहि॑तस्य॒ ब्रह्म॑णा॒ सम॑ङ्गः॒ सर्व॒ उप॑ याहि श॒ग्मः ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
आंगिरसों का मार्ग पूर्व के नाम की अग्नि है. आदित्यों का मार्ग गार्हपत्य अग्नि है. यज्ञ कार्य में दक्ष जनों का मार्ग दक्षिणा अग्नि है. वेदमंत्रों के द्वारा यज्ञ में स्थापित की गई अग्नि की महिमा को दृढ़ अंगों तथा पूर्ण शरीर वाला तू प्राप्त कर. (८)
EN English Translation
The path of the Angiras is the agni of the name of the east. The path of adityas is the agni of garhapatya. Dakshina Agni is the path of skilled people in yajna work. You get the glory of agni established in the yajna through Veda mantras with strong limbs and full body. (8)
पूर्वो॑अ॒ग्निष्ट्वा॑ तपतु॒ शं पु॒रस्ता॒च्छं प॒श्चात्त॑पतु॒ गार्ह॑पत्यः । द॑क्षिणा॒ग्निष्टे॑ तपतु॒ शर्म॒ वर्मो॑त्तर॒तो म॑ध्य॒तोअ॒न्तरि॑क्षाद्दि॒शोदि॑शो अग्ने॒ परि॑ पाहि घो॒रात् ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे भस्म होते हुए प्रेत! पूर्व की अग्नि तुझे आगे से सुखपुर्वक संतप्त करे. गार्हपत्य अग्नि तुझे पीछे से सुखपूर्वक तपाए. दक्षिणाग्नि तेरे लिए सुख रूप हो तथा तेरा कवच बन कर तुझे तपाए. हे अग्नि! तू उत्तर दिशा से, दिशाओं के बीच से, अंतरिक्ष से तथा प्रत्येक दिशा से आने वाले हिंसक से हमारी ठीक से रक्षा करे. (९)
EN English Translation
O ghost! May the agni of the east satisfy you happily from now on. May the agni of garhapatya heat you happily from behind. May dakshinagni be a form of happiness for you and make you warm by becoming your armor. O agni! May you properly protect us from the north direction, from between directions, from space and from violent coming from every direction. (9)
यू॒यम॑ग्नेशन्तमाभिस्त॒नूभि॑रीजा॒नम॒भि लो॒कं स्व॒र्गम् । अश्वा॑ भू॒त्वा पृ॑ष्टि॒वाहो॑वहाथ॒ यत्र॑ दे॒वैः स॑ध॒मादं॒ मद॑न्ति ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे गार्हपत्य आदि अग्नियो! तुम पीठ से वहन करने वाले घोड़ों के समान बन कर अपने सुखकारी शरीरों से यज्ञ करने वाले को स्वर्गलोक की ओर ले जाओ. यज्ञ करने वाले लोग उस स्वर्ग में देवों के साथ आनंद का भोग करते हुए तृप्त होते हैं. (१०)
EN English Translation
O Swami Shiva! You become like horses carrying from your back and take the yajna to heaven with your happy bodies. The people who perform yajna are satisfied by enjoying happiness with the gods in that heaven. (10)
शम॑ग्नेप॒श्चात्त॑प॒ शं पु॒रस्ता॒च्छमु॑त्त॒राच्छम॑ध॒रात्त॑पैनम् । एक॑स्त्रे॒धाविहि॑तो जातवेदः स॒म्यगे॑नं धेहि सु॒कृता॑मु लो॒के ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! तुम पश्चिम, पूर्व, उत्तर, दक्षिण आदि दिशाओं से इस मृतक को सुखपूर्व भस्म करो. तुम एक हो, पर यजमान ने तुम्हें तीन रूपों में स्थापित किया था. तुम इस यजमान को श्रेष्ठ जनों के लोक में भलीभांति स्थापित करो. (११)
EN English Translation
O agni! You should consume this dead person happily from the directions of west, east, north, south etc. You are one, but the host established you in three forms. You establish this host well in the world of the superiors. (11)
शम॒ग्नयः॒समि॑द्धा॒ आ र॑भन्तां प्राजाप॒त्यं मेध्यं॑ जा॒तवे॑दसः । शृ॒तं कृ॒ण्वन्त॑ इ॒हमाव॑ चिक्षिपन् ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
विधिपूर्वक प्रकाशित की गई अग्नियां तथा उत्पन्न पदार्थों में वर्तमान अग्नियां प्रजापति को देवता मानने वाले इस पवित्र यजमान को सुखपूर्वक यज्ञ कार्य के हेतु उत्सुक बनाएं. इस लोक में वे अग्नियां यजमान को पूर्ण बनाएं तथा उसे यज्ञ कार्य से विमुख न होने दें. (१२)
EN English Translation
The methodically illuminated agnis and the present agnis in the materials produced should make this holy host, who considers Prajapati as a deity, eager for the yajna work happily. In this world, those agnis make the host complete and do not let him turn away from the yajna work. (12)
य॒ज्ञ ए॑ति॒वित॑तः॒ कल्प॑मान ईजा॒नम॒भि लो॒कं स्व॒र्गम् । तम॒ग्नयः॒ सर्व॑हुतं जुषन्तांप्राजाप॒त्यं मेध्यं॑ जा॒तवे॑दसः । शृ॒तं कृ॒ण्वन्त॑ इ॒हमाव॑ चिक्षिपन् ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
विस्तृत यज्ञ समर्थ हो कर यज्ञकर्ता को स्वर्गलोक में पहुंचाता है. सर्वस्व होम करने वाले यज्ञकर्ता को अग्नियां संतुष्ट करें. इस लोक में वे अग्नियां यजमान को पूर्ण बनाएं. अग्नियां यजमान को इस यज्ञ कार्य से विमुख न होने दें. (१३)
EN English Translation
The elaborate yajna is able to take the yajnakar to heaven. Let the agni satisfy the yajnakar who performs everything. In this world, those agnis make the host complete. Do not let the agni host deviate from this yajna work. (13)
ई॑जा॒नश्चि॒तमारु॑क्षद॒ग्निं नाक॑स्य पृ॒ष्ठाद्दिव॑मुत्पति॒ष्यन् । तस्मै॒ प्रभा॑ति॒ नभ॑सो॒ ज्योति॑षीमान्त्स्व॒र्गः पन्थाः॑ सु॒कृते॑ देव॒यानः॑ ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
स्वर्ग के ऊपर स्थित ह्युलोक जाने की इच्छा करता हुआ यज्ञकर्ता पुरुष चयन की हुई अग्नि को प्रकट करता है. अर्थात् प्रज्वलित करता है. उस उत्तम कर्म करने वाले यजमान के लिए आकाश को प्रकाशित करने वाले जिस मार्ग से जाते हैं, उसी प्रकार का सुख देने वाला मार्ग प्रकाशित होता है. (१४)
EN English Translation
Wishing to go to Hulok, located above heaven, the yajnakar man reveals the selected agni. i.e. ignites. For that good deeds, the path that illuminates the sky goes, the path of giving happiness is illuminated. (14)
अ॒ग्निर्होता॑ध्व॒र्युष्टे॒ बृह॒स्पति॒रिन्द्रो॑ ब्र॒ह्मा द॑क्षिण॒तस्ते॑ अस्तु । हु॒तोऽयं संस्थि॑तो य॒ज्ञ ए॑ति॒ यत्र॒ पूर्व॒मय॑नं हु॒ताना॑म् ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे प्रेत! तेरे पितृमेघ यज्ञ में अग्नि होता बने, बृहस्पति अध्वर्यु का कार्य करे और इंद्र ब्रह्मा हो. इस प्रकार पूर्ण किया हुआ यह यज्ञ पहले किए गए अनेक यज्ञों का स्थान प्राप्त करता है. (१५)
EN English Translation
O ghost! In your Pitramegh Yagya, there should be agni, Jupiter should do the work of Adhwaryu and Indra is Brahma. This yajna completed in this way gets the place of many yajnas performed earlier. (15)
अ॑पू॒पवा॑न्क्षी॒रवां॑श्च॒रुरेह सी॑दतु । लो॑क॒कृतः॑ पथि॒कृतो॑ यजामहे॒ येदे॒वानां॑ हु॒तभा॑गा इ॒ह स्थ ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
पिसे हुए गेहूं में दूध मिला कर तैयार किया हुआ ओदन रूप चरु इस कर्म में अस्थियों के समीप पश्चिम दिशा में रखा रहे. इस संस्कार को प्राप्त हुए प्रेत के लिए स्वर्ग के निर्माता इंद्र आदि देवों में से इस हवि के अधिकारी यहां वर्तमान देवों को मैं प्रसन्न करता हूं. (१६)
EN English Translation
Odan Roop Charu prepared by mixing milk in ground wheat should be kept in the west direction near the bones in this karma. For the ghost received by this sacrament, I please the present gods here, the creator of heaven, Indra etc. (16)
अ॑पू॒पवा॒न्दधि॑वांश्च॒रुरेह सी॑दतु । लो॑क॒कृतः॑ पथि॒कृतो॑ यजामहे॒ येदे॒वानां॑ हु॒तभा॑गा इ॒ह स्थ ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
पिसे हुए गेहूं तथा दही मिले हुए ओदन रूप चरु इस कर्म में अस्थियों के समीप पश्चिम दिशा में स्थित रहे. इस संस्कार को प्राप्त हुए प्रेत के लिए स्वर्ग का निर्माण करने वाले इंद्र आदि देवताओं में से इस हवि के अधिकारी यहां वर्तमान देवताओं को हम प्रसन्न करते रहें. (१७)
EN English Translation
The odan form charu mixed with ground wheat and curd remained located in the west direction near the bones in this karma. Out of the gods like Indra etc., who created heaven for the ghosts received this sacrament, we should continue to please the current gods here. (17)
अ॑पू॒पवा॑न्द्र॒प्सवां॑श्च॒रुरेह सी॑दतु । लो॑क॒कृतः॑ पथि॒कृतो॑ यजामहे॒ येदे॒वानां॑ हु॒तभा॑गा इ॒ह स्थ ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
पिसे हुए गेहूं और गाय का घी मिले हुए चरु से जिस प्रेत का संस्कार किया गया है, उस के लिए स्वर्ग के निर्माता इंद्र आदि देवताओं में से इस हवि का अधिकारी जो देवता यहां वर्तमान हो, उसे हम प्रसन्न करते हैं. (१८)
EN English Translation
For the ghost that has been cremated with the charu mixed with ground wheat and cow's ghee, we please the deity who is present here, the deity who is present here, from the gods like Indra, the creator of heaven. (18)
अ॑पू॒पवा॑न्घृ॒तवां॑श्च॒रुरेह सी॑दतु । लो॑क॒कृतः॑ पथि॒कृतो॑ यजामहे॒ येदे॒वानां॑ हु॒तभा॑गा इ॒ह स्थ ॥ (१९)
हि हिन्दी अनुवाद
मालपूए आदि से युक्त तथा मुग्ध करने वाले अन्य द्रव्यों से युक्त चरु इस यज्ञ में स्थित हो. लोकों और मागों का निर्माण करने वाले तथा यहां उपस्थित इंद्र आदि देवों के मध्य जिन के लिए यज्ञ भाग दिया गया है, उन्हें हम प्रसन्न करते हैं. (१९)
EN English Translation
Charu containing malpua etc. and with other enchanting substances should be located in this yajna. We please those who create the worlds and marags and among the gods present here, for whom the yajna has been run. (19)
अ॑पू॒पवा॑न्मां॒सवां॑श्च॒रुरेह सी॑दतु । लो॑क॒कृतः॑ पथि॒कृतो॑ यजामहे॒ येदे॒वानां॑ हु॒तभा॑गा इ॒ह स्थ ॥ (२०)
हि हिन्दी अनुवाद
मालपूए तथा मांस से युक्त यह चरु यहां इस यज्ञ में स्थित हो. हम लोकों और मार्गो का निर्माण करने वाले इंद्र आदि देवों के लिए यज्ञ करते हैं. यज्ञ के भाग का उपभोग करने वाले यहां स्थित रहें. (२०)
EN English Translation
This charu containing malpua and meat is located here in this yagna. We perform yajna for Indra etc. gods who create the worlds and paths. Those who consume part of the yajna should be located here. (20)
अपू॒पवा॒नन्न॑वांश्च॒रुरेह सी॑दतु । लो॑क॒कृतः॑ पथि॒कृतो॑ यजामहे॒ ये दे॒वानां॑हु॒तभा॑गा इ॒ह स्थ ॥ (२१)
हि हिन्दी अनुवाद
पिसे हुए गेहूं के पूओं से युक्त, अन्न से मिश्रित पवन का ओदन रस यह चरु इस यज्ञ कार्य में पश्चिम दिशा में स्थित रहे. जिस प्रेत का संस्कार किया जा रहा है, उस के लिए स्वर्ग का निर्माण करने वाले इंद्र आदि देवताओं में से इस हवि के जो देवता यहां वर्तमान हैं, हम उन्हें प्रसन्न करते हैं. (२१)
EN English Translation
This charu, containing powdered wheat pus, mixed with food mixed with wind, was located in the west direction in this yajna work. We please the deities of this havi, who are present here, among the gods like Indra, who created heaven for the ghost that is being cremated. (21)
अ॑पू॒पवा॒न्मधु॑मांश्च॒रुरेह सी॑दतु । लो॑क॒कृतः॑ पथि॒कृतो॑ यजामहे॒ येदे॒वानां॑ हु॒तभा॑गा इ॒ह स्थ ॥ (२२)
हि हिन्दी अनुवाद
पिसे हुए गेहूं के पूओं से युक्त और शहद मिले हुए कुंभी पक्व भात रूप चरु इस कार्य में अस्थियों के पश्चिम भाग में रखा रहे. जिस का संस्कार किया जा रहा है उस प्रेत के लिए स्वर्ग का निर्माण करने वाले इंद्र आदि देवताओं में से इस हवि के अधिकारी जो देवता यहां विद्यमान हैं, हम उन का स्वागत करते हैं. (२२)
EN English Translation
Anghabi pakva bhaat roop charu containing ground wheat beans and mixed with honey should be kept in the western part of the bones in this work. We welcome the deities who are present here from indra etc. who have created heaven for the ghost who is being cremated. (22)
अ॑पू॒पवा॒न्रस॑वांश्च॒रुरेह सी॑दतु । लो॑क॒कृतः॑ पथि॒कृतो॑ यजामहे॒ ये दे॒वानां॑हु॒तभा॑गा इ॒ह स्थ ॥ (२३)
हि हिन्दी अनुवाद
जिस गेहूं तथा छह रसों से युक्त मालपूए से युक्त कुंभी पक्व ओदन रूप चरु इस कार्य में अस्थियों के पश्चिम भाग में स्थित रहे. यह संस्कार जिस प्रेत के लिए किया जा रहा है, उस के लिए स्वर्ग का निर्माण करने वाले इंद्र आदि देवताओं में से इस हवि के अधिकारी यहां वर्तमान देवों को हम प्रसन्न करते हैं. (२३)
EN English Translation
The anghi pakva odan form charu containing the wheat and the malpua containing six juices remained located in the western part of the bones in this work. We please the present gods here, the officials of this havi, among the gods like Indra, who created heaven for the ghost for which this rite is being done. (23)
अ॑पू॒पवा॒नप॑वांश्च॒रुरेह सी॑दतु । लो॑क॒कृतः॑ पथि॒कृतो॑ यजामहे॒ ये दे॒वानां॑हु॒तभा॑गा इ॒ह स्थ ॥ (२४)
हि हिन्दी अनुवाद
जिस गेहूं तथा अन्य प्रकार के पूओं से युक्त कुंभी पक्व ओदन रूप चरु इस कार्य में अस्थियों के पश्चिम भाग में रहे. यह संस्कार जिस प्रेत के लिए किया जा रहा है, उस के लिए स्वर्ग का निर्माण करने वाले इंद्र आदि देवताओं में से हवि के अधिकारी यहां वर्तमान देवताओं को हम प्रसन्न करते हैं. (२४)
EN English Translation
The comb with wheat and other types of poos remained in the western part of the bones in this work. We please the present deities here, including Indra, who created heaven for the ghost for which this rite is being performed. (24)
अ॑पू॒पापि॑हितान्कु॒म्भान्यांस्ते॑ दे॒वा अधा॑रयन् । ते ते॑ सन्तु स्व॒धाव॑न्तो॒मधु॑मन्तो घृत॒श्चुतः॑ ॥ (२५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे प्रेत! हवि के अधिकारी जिन देवताओं ने चरु से पूर्ण कलशों को अपने भाग के रूप में ग्रहण किया है, वे चरु तुझे परलोक में स्वधा से युक्त करें. (२५)
EN English Translation
O ghost! May the deities, who have taken the full urns from charu as their part, may the charu equip you with swadha in the hereafter. (25)
यास्ते॑ धा॒नाअ॑नुकि॒रामि॑ ति॒लमि॑श्राः स्व॒धाव॑तीः । तास्ते॑ सन्तू॒द्भ्वीःप्र॒भ्वीस्तास्ते॑ य॒मो राजानु॑ मन्यताम् ॥ (२६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे प्रेत! तेरे लिए मैं जिन काले तिलों से युक्त जौ की खीलों को बिखेरता हूं, वे तुझे परलोक में प्रचुर परिमाण में प्राप्त हों तथा उन्हें खाने के लिए यमराज तुझे आज्ञा दें. (२६)
EN English Translation
O ghost! May the black sesame seeds I scatter for you, you may find plenty in the hereafter and may Yamraj command you to eat them. (26)
हि हिन्दी अनुवाद
हे प्रेत! तेरे लिए मैं जिन काले तिलों से युक्त जौ की खीलों को बिखेरता हूं, वे तुझे परलोक में प्रचुर परिमाण में प्राप्त हों तथा उन्हें खाने के लिए यमराज तुझे आज्ञा दें. (२७)
EN English Translation
O ghost! May the black sesame seeds I scatter for you, you may find plenty in the hereafter and may Yamraj command you to eat them. (27)
द्र॒प्सश्च॑स्कन्द पृथि॒वीमनु॒ द्यामि॒मं च॒ योनि॒मनु॒ यश्च॒ पूर्वः॑ । स॑मा॒नंयोनि॒मनु॑ सं॒चर॑न्तं द्र॒प्सं जु॑हो॒म्यनु॑ स॒प्त होत्राः॑ ॥ (२८)
हि हिन्दी अनुवाद
सब को प्रसन्न करने वाला आदित्य सब से पहले का है. यह चराचर जगत् की कारण रूप पृथ्वी पर और द्युलोक में विचरण करता रहता है. तात्पर्य यह है कि आदित्य इन दोनों में व्याप्त है. सब की कारण बनी हुई पृथ्वी संचरण करते हुए हर्ष देने वाले आदित्य को मैं सात होताओं द्वारा सभी दिशाओं में हवि प्रदान करता हूं. (२८)
EN English Translation
Aditya, who pleases everyone, is the first of all. This grazing world continues to move on earth and in the world. The implication is that Aditya pervades both of them. I give happiness to Aditya, who gives happiness while transmitting the earth that is the cause of all, in all directions through seven hotas. (28)
श॒तधा॑रंवा॒युम॒र्कं स्व॒र्विदं॑ नृ॒चक्ष॑स॒स्ते अ॒भि च॑क्षते र॒यिम् । ये पृ॒णन्ति॒ प्रच॒ यच्छ॑न्ति सर्व॒दा ते दु॑ह्रते॒ दक्षि॑णां स॒प्तमा॑तरम् ॥ (२९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे प्रेत! मनुष्यों को देखने वाले देवता टपकते हुए जल से युक्त वायु के वेग से चलते हुए एवं स्वर्ग प्राप्त कराने वाले इस कुंभ को तेरे लिए धन के रूप में जानते हैं. तेरे गोत्र वाले तुझे इस कुंभ के जल से तृप्त करते हैं. कुंभोदक अर्थात् घड़े का जल देने वाले तुझे सात माताओं रूपी जल धारा की दक्षिणा सदा प्रदान करते हैं. (२९)
EN English Translation
O ghost! The gods who see human beings, walking at the velocity of the air with dripping water and attaining heaven, know this Kumbh as wealth for you. Your tribe satisfies you with the water of this Kumbh. Kumbhodak, that is, those who give the water of the pitcher, always give you the dakshina of the water stream of seven mothers. (29)
कोशं॑ दुहन्तिक॒लशं॒ चतु॑र्बिल॒मिडां॑ धे॒नुं मधु॑मतीं स्व॒स्तये॑ । ऊर्जं॒ मद॑न्ती॒मदि॑तिं॒जने॒ष्वग्ने॒ मा हिं॑सीः पर॒मे व्योमन् ॥ (३०)
हि हिन्दी अनुवाद
मनुष्यों के स्वभाव को जानने वाले बुद्धिमान मनुष्य अनेक प्रकार के दोनों के रूप में पानी के समान बहाए जाने वाले, विचरण करते हुए और सुख देने वाले धन को प्राप्त करते हैं. जो मनुष्य अपने को उस धन से सदा पूर्ण करते रहते हैं तथा उत्तम पात्र के लिए उस धन का दान करते हैं, वे मनुष्य सात माताओं वाली दक्षिणा प्राप्त करते हैं. (३०)
EN English Translation
Intelligent human beings who know the nature of human beings receive wealth that flows, moves and gives happiness like water in the form of both types. Those who keep fulfilling themselves with that wealth and donate that money for the best vessel, those people get dakshina with seven mothers. (30)